रामपुर

Rampur News: युवती को दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

Connect News 24

रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पास के गांव निवासी दो युवक बहलाकर दिल्ली ले गए और दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर के आधार के पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। उसने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला सका। बृहस्पतिवार को उसकी पुत्री घर पहुंची और बताया कि मझराखेड़ा गांव निवासी विनोद और अखिलेश उसे बहलाकर बाइक से बस स्टैंड ले गए और वहां से दिल्ली ले गए। जहां पर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद और अखिलेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button