रामपुर

Rampur News: डूबने से महिला की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Connect News 24

रामपुर। केमरी क्षेत्र के गांव हींगानगला निवासी आरती (26) पत्नी शिशुपाल का शव रविवार को सिमरा गांव की पीलाखार नदी में मिला था। महिला पति से विवाद के बाद शुक्रवार की रात से लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को कारण डूबना आया है। जबकि मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। केमरी थाना क्षेत्र के गांव हींगानगला निवासी आरती (26) का बीते शुक्रवार की रात पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला नाराज होकर घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह सिमरा गांव के पास पीलाखार नदी में महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद अमरोहा के चकफेरी गांव निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता प्रेमराज ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना दर्शाया गया है। साथ ही पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति शिशुपाल, देवर कुंवरपाल, ननद पूनम और मौसी मालो के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button