मनोरंजन

रणवीर सिंह ने शेयर की अपने नाना संग पोस्ट, वीडियो में बोले- ‘टकीला लाओ’, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Connect News 24

Ranveer Singh New Post With Nana: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. रणवीर और आलिया भट्ट् स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच अब रणवीर की नई इंस्टाग्राम पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही है. दरअसल रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ अपने नाना की एक फोटो और दो वीडियोज शेयर की है.

रणवीर ने अपने नाना के साथ जो पोस्ट शेयर की है उसमें पहले एक फोटो है जिसमें रणवीर अपने नाना के साथ पोज दे रहे हैं. वहीं एक वीडियो रणवीर के नाना उनके साथ गाने ‘झुमका गिरा रे’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. एक तीसरे वीडियो में नाना जी कहते हैं, टिक्की चोरो टकीला लाओ.’


नाना को बताया ‘रॉकी’ 
इस पोस्ट के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा- ‘उनके नाना फिल्म में रॉकी के किरदार का अवतार हैं. वे 93 साल के हैं और रॉक कर रहे हैं. रणवीर सिंह की ये पोस्ट न सिर्फ फैंस को काफी पसंद आ रही है बल्कि इसपर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. फिल्म मेकर करन जौहर ने लिखा- ‘दोनों दिल की धड़कन.’ वहीं कृति सेनन ने कमेंट किया- ‘सुपर क्यूट.’ इसके अलावा हुमा कुरैशी और नकुल मेहता ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है.

4 दिनों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
रणवीर और आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बारे में बात करें तो फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी पर बेस्ड है जो दो अलग-अलग कल्चरल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. जहां रॉकी एक पंजाबी फैमिली का हिस्सा हैं तो वहीं रानी एक बंगाली परिवार से आती हैं. फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. सैकनिक डॉट कॉम की मानें तो फिल्म ने चार दिन में करीब 60.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: Nitin Desai के सम्मान में Akshay Kumar का बड़ा फैसला, नहीं रिलीज किया OMG 2 का ट्रेलर, कहा- दुखी हूं!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button