मनोरंजन

रैपर बादशाह ने दिखाई दरियादिली, लाइव कॉन्सर्ट में फैन को गिफ्ट किए डेढ़ लाख के जूते

Connect News 24

Badshah Gifted Shoes To Fan: फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) ने हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए यूट्यूब फैनफेस्ट में शिरकत की थी. जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रैपर अपनी 15 साल की फैन को एक गिफ्ट दे रहे हैं. दरअसल बादशाह ने इस क्यूट सी फैन को अपने शूज गिफ्ट किए थे. जिसकी कीमत 1.50 लाख की है.

बादशाह ने फैन को गिफ्ट किए 1.50 लाख के जूते

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बादशाह स्टेज पर फरफोर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने फैंस की भीड़ में खड़ी एक लड़की को अपने वो शूज गिफ्ट कर दिए. जो उन्होंने इस इवेंट में पहने हुए थे. रैपर के इन जूतों को द एलवी ट्रेनर 2 कहा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन जूतों की कीमत 1.50 लाख रुपए है. बादशाह ने जिस फैन गर्ल का ये जूते गिफ्ट दिए है. उनका नाम मोनिका बोहरा है. बादशाह से गिफ्ट पाने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. इवेंट के बाद मोनिका बोहरा ने सोशल मीडिया पर बादशाह का शुक्रिया किया और बताया कि रैपर ने उनके बर्थडे को और भी ज्यादा खास बना दिया है.


बादशाह ने फैंस को किया शुक्रिया अदा

वहीं बादशाह ने भी इस इवेंट में आने वाले फैंस का शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि, “मैं अपने फैंस का बहुत आभारी हूं, वो हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं. कई बार मुझे हैरानी भी होती है कि मैं इस प्यार का बदला कैसे चुकाऊंगा, क्या मैं कभी चुका पाऊंगा?”

वर्कफ्रंट की बात करें तो बादशाह इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 10 में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं. म्यूजिक की बात करें तो बादशाह ने शिल्पा शेट्टी की फ़िल्म ‘सुखी’ के लिए संगीत तैयार किया है.

ये भी पढ़ें-

Parineeti Chopra Pic: अपनी चूड़ा सेरेमनी में यूं झूमती दिखीं परिणीति चोपड़ा, येलो सूट में सामने आई एक्ट्रेस की अनसीन फोटोज

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button