Schools

RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जल्द

Connect News 24

Rajasthan Board 12th Result 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसईआर अजमेर, जल्द ही राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी करेगा. वे छात्र जो इस साल की राजस्थान बोर्ड की 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिलीज होने के बाद नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – rajeduboard.rajasthan.gov.in. बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉर्मस के नतीजे कल जारी कर दिए गए थे. अब केवल 12वीं आर्ट्स और दसवीं के नतीजे बाकी हैं.

कभी भी आ सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं. कल साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट रिलीज होने के बाद संभावना और तगड़ी है कि नतीजे अब किसी भी समय आ सकते हैं. छात्र तैयार रखें यानी एडमिट कार्ड वगैरह निकालकर रखें और रिजल्ट रिलीज होते ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें. इसके लिए इस वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है – rajeduboard.rajasthan.gov.in.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था. इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया है जिनके लिए नतीजे जारी किए जाएंगे. अगर साइंस और कॉमर्स की बात करें तो इस बार का साइंस का पास प्रतिशत 95.65 परसेंट रहा. जबकि कॉमर्स कॉमर्स के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे 96.60 प्रतिशत रहे. अब देखते हैं आर्ट्स के नतीजे कैसे जाते हैं.

रिलीज होने के बाद ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • अपने डिटेल जैसे रोल नंबर वगैरह डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आ सकता है. 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु दसवीं परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button