Schools

​राजस्थान में होने जा रही 13 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, ये कर सकेंगे आवेदन

Connect News 24

Rajasthan Recruitment 2023: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास है. राजस्थान में सफाई कर्मचारी के हजारों पद भर्ती निकली है. जिसके लिए इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 से से शुरू होगी. जोकि 19 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

राजस्थान राज्य में सफाई कर्मी के 30 हजार से अधिक पद पर भर्तियां होनी हैं. जिनमें से फिलहाल 13164 पद पर भर्ती की जाएगी. बाकि बचे हुए पद के लिए अभियान अगले वर्ष चलाया जाएगा.

योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए. नोटिस के अनुसार कैंडिडेट को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश अनुसार स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में एक वर्ष तक कार्य करने का अनुभव होना चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क  

जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी व एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क  देना होगा.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

आवेदन पत्र को कैसे भरें

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर सम्बन्धी रिक्ति विवरण के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें.
  4. उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  5. फॉर्म सबमिट पर क्लिक करें.
  6. अब अभ्यर्थी फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसकी प्रति अपने पास प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Jobs 2023: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, 69 हजार मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button