Schools

NSUT में फैकल्टी के बंपर पद पर चल रही है भर्ती, इस तारीख के पहले भेज दें ऑफलाइन आवेदन

Connect News 24

NSUT Recruitment 2023 For Faculty Posts: फैकल्टी के पद पर नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने 322 फैकल्टी पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन जारी हैं और कुछ ही दिनों में अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. इसलिए अगर इच्छुक और योग्य होने के बावजूद अगर आप किसी वजह से इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों तो अब कर दें. इन पद पर ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2023 है. इसके बाद आवेदन ऑफलाइन भी भेजना है.

इस तारीख के पहले भेजें ऑफलाइन आवेदन

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के फैकल्टी पद पर ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त तक किए जा सकते हैं. वहीं इन आवेदनों के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाक इनकी हार्डकॉपी संस्थान तक 31 अगस्त 2023 के पहले पहुंचानी है. डॉक्यूमेंट्स सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिए और सभी रिलर्च से लेकर एचीवमेंट्स तक के दस्तावेज साथ में भेजें.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 322 पद भरे जाएंगे, जिनका डिटेल इस प्रकार है.

असिस्टेंट प्रोफेसर – 212 पद

एसोसिएट प्रोफेसर – 81 पद

प्रोफेसर – 29 पद

शुल्क कितना देना होगा

इन पद पर आदन करने के लिए शुल्क इस प्रकार है. रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है और प्रोसेसिंग फीस भी 1000 रुपये है. कुल मिलाकर 2000 रुपये जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में देने होंगे. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1000 रुपये देने होंगे.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है. बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल में और अलग-अलग जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. यहां आपको सारे डिटेल मिल जाएंगे. इसे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: बढ़िया सैलरी की नौकरी पाने का अच्छा मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button