सपा में बढ़ा अताउर रहमान का कद: बहेड़ी विधायक को बनाया प्रदेश महासचिव, बरेली मंडल के ये नेता बने सचिव

सपा विधायक अताउर रहमान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। बरेली के बहेड़ी से विधायक पूर्व मंत्री अताउर रहमान को प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार सपा में किसी को महासचिव के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। बरेली मंडल में उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी के मुस्लिम नेताओं के बीच सपा ने सियासी संदेश भी साफ कर दिया है। मंडल में पीलीभीत से मंत्री रहे हाजी रियाज के बाद अताउर रहमान के खाते में बड़ा पद आया है।
ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात
इससे पहले अताउर रहमान संगठन में 2009 में प्रदेश सचिव बने और फिर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 2010 में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहे। इस दौरान पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी। मौजूदा समय में बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान 2002 और 2012 में भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।



