Schools

आईआईटी जोधपुर में निकली कई पद पर भर्तियां, 57 हजार मिलेगी सैलरी

Connect News 24

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार संस्थान में कई पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्कूक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट iitj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 मई 2023 तय की गई है. भर्ती अभियान के लिए ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी पास उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 28 पद पर भर्ती की जाएगी. जिनमें साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार व अन्य पद शामिल हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पदानुसार ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन/बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/ एमबीबीएस/पीएचडी डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं एवं कार्य करने का अनुभव होना चाहिए.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 27/30/35/37/40/45/ 50 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/ साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 21,700 रुपये से लेकर 57,700 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन 

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर 30 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

​IIT Jodhpur Recruitment 2023: इन तारीखों का रखें ध्यान

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की प्रारंभिक तारीख: 1 मई 2023
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख: 30 मई 2023

यह भी पढ़ें- ​Agriculture University Recruitment 2023: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button