Schools

UPSC ESE 2024 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें अप्लाई

Connect News 24

UPSC ESE 2024 Registration Begins: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. जिसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 सितंबर तय की गई है. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार इस अभियान के लिए 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का प्रारंभिक/चरण- I परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 167 रिक्ति को भरा जाएगा.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो या इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की इंस्टीट्यूशन परीक्षाओं के अनुभाग ए और बी पास किया हो.

आयु सीमा

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा.

इस तरह करें आवेदन

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर जाएं और वन टाइम प्रोफाइल बनाएं.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार लॉग इन करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार ईएसई प्रीलिम्स 2024 के लिए आवेदन लिंक पर जाएं.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 8: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 9: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

डायरेक्ट लिंक के जरिए अप्लाई करें

यह भी पढ़ें- Government Job 2023: रेलवे से लेकर UPSSSC तक, यहां निकली है 19 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती, नोट कर लें जरूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button