Schools

CUET PG 2023 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट कर दें अप्लाई

Connect News 24

CUET PG 2024 Registration Begins: एनटीए ने कॉमन यूनिर्विसिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आज यानी 27 दिसंबर 2023 दिन बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हों, वे सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – pgcuet.samarth.ac.in. इस वेबसाइट से आप आवेदन भी कर सकते हैं और डिटेल भी पता कर सकते हैं.

क्या है लास्ट डेट

सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हुए हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 जनवरी 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. जहां तक करेक्शन विंडो की बात है तो ये 27 जनवरी के दिन खुलेगी और 29 जनवरी 2024 तक खुली रहेगी.

नोट करें दूसरी जरूरी तारीखें

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 मार्च 2024 के दिन रिलीज होगी. वहीं एडमिट कार्ड 7 मार्च 2024 को जारी होंगे. परीक्षा का आयोजन 11 से 28 मार्च 2024 के बीच किया जाएगा और आंसर-की 4 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी.

कितना लगेगा शुल्क

दो पेपरों तक के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी का शुल्क 1200 रुपये है. वहीं ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 1000 रुपये है. एससी, एसटी व थर्ड जेंडर के लिए शुलक 900 रुपये है. वहीं पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 800 रुपये तय किया गया है. फीस ऑनलाइन सबमिट की जा सकती है. इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pgcuet.samarth.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा जहां लिखा होगा CUET PG 2024 Registration Link.
  • इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएघा.
  • यहां खुद को रजिस्टर करें और रजिस्ट्रेशन के बाद अपने एकाउंट में लॉगिन करें.
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें.
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर आगे के लिए रख लें.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: कॉन्सटेबल के 60 हजार पदों पर आज से शुरू हुए आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button