Schools

CUET UG 2023 की रिवाइज्ड प्रोविजनल आंसर-की जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Connect News 24

CUET UG 2023 Revised Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट की आंसर-की एक बार फिर से जारी की है. पहले जारी हुई आंसर-की में बहुत से सवालों के जबाव गलत थे. बार-बार ऐसे प्रश्न उठाए जा रहे थे जिनके जवाब एनटीए ने कुछ और बताए जबकि छात्रों का कहना था कि जवाब कुछ और हैं. इसे देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बहुत सारे सवाल ड्रॉप भी किए. हालांकि अब सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर-की को बदलकर फिर से जारी किया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.

यहां से चेक करें रिवाइज्ड आंसर-की

आंसर-की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – cuet.samarth.ac.in. यहां से बदली हुई प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड की जा सकती है. कुछ समय पहले जारी हुई आंसर-की (साथ में क्वैश्चन पेपर भी रिलीज हुए थे) और रिस्पांस शीट पर छात्रों ने सवाल उठाए थे.

क्या कहना है एजेंसी का

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाबत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि मोटे तौर पर बताएं तो करीब 7.5 लाख सवालों की आंसर-की रिलीज की गई थी और समय की कमी को देखते हुए गलती हो गई. हालांकि अब इन गलतियों को सुधार दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए ने बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी और हिंदी जैसे विषयों की आंसर-की पहले ही बदल दी है.

हट गया था शुल्क भी

बता दें कि आंसर-की में बहुत सारी गलतियां सामने आने पर छात्रों ने शुल्क को लेकर भी विरोध किया था. उनका कहना था कि एक आंसर-की के लिए 200 रुपये शुल्क है और इतनी सारी गलतियों के लिए वे इतना पैसा नहीं भर सकते. यूजीसी अध्यक्ष ने बाद में आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए तय 200 रुपये का शुल्क भी हटा दिया था.

नई आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: DU SOL पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button