मनोरंजन

जब माधुरी ने अपनी ऑनस्क्रीन बड़ी बहन को दी थी ज्यादा पानी पीने की सलाह, हैरान रह गई थीं रेणुका

Connect News 24

Madhuri Dixit Suggested To Be Hydrated: माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ सुपरहिट रही थी और इस फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. रेणुका शहाणे ने माधुरी की बड़ा बहन और सलमान की भाभी का किरदार निभाया था. हाल ही में रेणुका ने माधुरी की ऑबजर्वेशन स्किल्स के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो वो पानी कम पी रही थीं और माधुरी ने इस चीज को नोटिस किया.

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए रेणुका बताती हैं कि शूटिंग के शुरुआती दिनों में वे ज्यादा पानी नहीं पी रही थीं. ऐसा इसीलिए क्योंकि सेट पर कोई वॉशरूम नहीं था. लेकिन जब माधुरी ने इस बात पर गौर किया तो उन्होंने रेणुका को हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी. रेणुका कहती हैं, ‘माधुरी ने मुझसे कहा था कि अगर वॉशरूम की परेशानी है, तो भी कम पानी न पिएं क्योंकि उन्हें  स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा था. उन्होंने सलाह दी कि मैं कम पानी न पिऊं.’

इस वजह से दी पानी पीने की सलाह
रेणुका ने बताया कि माधुरी ने आगे ये भी कहा कि भले ही यह एक आउटडोर शूट है, लेकिन हम चार महिलाओं को अपने साथ ले जाएंगे और मैनेज करेंगे, लेकिन कम पानी न पिएं क्योंकि स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि आउटडोर शूटिंग में कड़ी धूप होती थी और डीहाइड्रेटेड होना आम बात थी. ऐसे में माधुरी का इस तरह सलाह देना रेणुका के लिए थोड़ा अजीब था. वे कहती हैं शूटिंग के पहले दो दिनों के तक उन्होंने बिल्कुल भी पानी नहीं पिया और वह होटल में जाकर पानी पीती थीं.

सुपरहिट रही थी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ साल 1994 में रिलीज की गई थी. ये सलमान और माधुरी की उन फिल्मों में से एक हैं जो दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट रही हैं. फिल्म में धुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे के साथ-साथ सलमान खान, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रीमा लागू भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Abhishek Kapoor Birthday: इसी डायरेक्टर ने सारा और सुशांत को किया था लॉन्च, एकता कपूर से भी बेहद खास रिश्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button