शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: घायल करने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव पुरेना निवासी स्वर्ण सिंह की पत्नी अमरजीत कौर ने पैमाइश के विवाद में पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 28 जून को उनके खेत की पैमाइश हो रही थी। इस बीच पड़ोसी पवनदीप सिंह, पुवायां के गांव उमरिया कल्यानपुर के मंदीप सिंह, लखीमपुर के गांव महेबागंज के प्रीतम सिंह, लाह वीरान निवासी शिवदेव सिंह लाठी, डंडे लेकर आ गए और उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद