पीलीभीत

Pilibhit News: रेड अलर्ट जारी होने के बाद बढ़ाई वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्कता

Connect News 24

Increased vigilance for the protection of wildlife after the red alert was issued

जंगल में गश्त के दौरान मौजूद अफसर और वनकर्मी। संवाद

पीलीभीत। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पीलीभीत और दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार रात और मंगलवार को दुधवा और पीलीभीत की सीमा में अफसरों ने संयुक्त रूप से गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा के इंतजाम परखे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा नेपाल और उत्तराखंड से मिली है। खुली सीमा होने के चलते जंगल में अवैध गतिविधियां होती रहती हैं। बॉर्डर क्षेत्र के जंगलों में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं भी अधिक होती है। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले सालों में लग्गा भग्गा के जंगल में अवैध शिकार की कई घटनाएं सामने आईं थीं।

तीन दिन पहले गभिया सहराई गांव के एक घर से वन्यजीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथगोले भी बरामद किए गए थे। हालांकि पुलिस ने इन्हें पटाखा बताकर मामला निपटा दिया। इधर, रेड अलर्ट के बाद सोमवार रात दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा की हकीकत को परखा। इस दौरान जंगल मार्ग से आने-जाने वालों की जांच भी की गई।

महोफ और सुरई रेंज के वनकर्मियों ने भी जंगल में गश्त कर अवैध गतिविधियां रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के इंतजाम देखे। बराही रेंज प्रशासन ने भी जंगल में गश्त की। इस दौरान एसडीओ मयंक पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button