हत्या का खुलासा: प्रेमी बोला- आ जाऊं…जवाब मिला हां और फिर मौत; प्रेमिका के पति और देवर ने मारी तीन गोलियां

आरोपी रविंद्र और मृतक अजय पाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव बिरियाकलां निवासी अजय पाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अजय पाल की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। गांव की एक महिला के पति और उसके देवर ने ही चुपके से रात में बुलाकर तीन गोलियां मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।
मंगलवार की रात से गायब अजय पाल का शव बुधवार को मदनापुर के मकरंदपुर गांव में खेत पर पड़ा मिला था। उसके तीन गोली मारी गईं थीं। अजय के पिता सुरेंद्र सिंह ने मदनापुर थाने में केस दर्ज कराया था। सर्विलांस सेल की मदद से एसओजी और मदनापुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अजय के गांव के रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मृतक की पैंट और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस को अब उसके भाई सतेंद्र की तलाश है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने अपने भाई सतेंद्र के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।
रविंद्र की पत्नी से थे अजय के संबंध
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर में चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम करने वाले अजय के संबंध रविंद्र की पत्नी से हो गए थे। उसकी अजय की पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी थी। एक महीना पहले रविंद्र ने बात करते देखकर पूछा तो पत्नी ने रांग नंबर बताकर मामला टाल दिया था। एक सप्ताह पहले उसने फिर से पत्नी को अजय से बात करते सुन लिया। तब उसने फोन चेक किया तो उसमें कई कॉल पड़ीं थीं। चेक करने पर नंबर अजय पाल का निकला।