मनोरंजन

विजयदशमी पर रिया चक्रवर्ती ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी, एक्ट्रेस की दादी से है खास कनेक्शन

Connect News 24

Rhea Chakraborty Wore 100 years old Saree: आज देशभर में दशहरे की धूम हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी विजयदशमी का त्योहार जोरो शोरो से मनाया है. बता दें कि राक्षस राजा महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाने वाला एक खास बंगाली त्योहार है. इस मौके को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी खास अंदाज में मनाया है. उन्होंने विजयदशमी के मौके पर ट्रेडिशनल बंगाली लुक चुना और 100 साल पुरानी साड़ी पहनी.

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और अपने फैंस को विजयदशमी की बधाई दी है. इन तस्वीरें में रिया ट्रेडिशनल कॉटन सिल्क साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. रेड इंबॉयड्री वाली क्रीम कलर की साड़ी के साथ उन्हें रेड स्लवीव्लेस ब्लाउज पेयर किया है. इस लुक को एक्ट्रेस ने कानों में गोल्डन झुमके और माथ पर लाल बिंदी के साथ जुड़ी बनाकर कंपलीट किया.


रिया ने पहनी दादी की 100 साल पुरानी साड़ी
रिया ने अपने विजयदशमी लुक की फोटोज शेयर करे हुए बताया कि उनकी ये साड़ी उनकी दादी मां की है जो कि 100 साल पुरानी है. उन्होंने लिखा- ‘शुभो बिजोया दशमी. यह मेरी दीदा (दादी) की साड़ी है. 100 साल पुरानी. अपने वंश को पहनना बहुत खास है.’ रिया का यह पारंपरिक बंगाली लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
एक फैन ने लिखा- ‘बहुत खूबसूरत. दुआ करता हूं कि यह दशहरा भगवान आपको सक्सेस और खुशियां दे और आपको सभी बुराईयों से बचाएं.’ एक दूसरे फैंस ने तारीफ करते हुए लिखा- ‘आपका फैशन सेंस बहुत अच्छा है.’

एक और शख्स ने लिखा- ‘बंगाली ब्यूटी’. वहीं एक फैन ने कहा- ‘आप साड़ी में सच में बेहद गॉर्जस लगती हैं.’ इसके अलावा कई फैंस ने एक्ट्रेस को खूबसूरत और हसीन बताया है.

ये भी पढ़ें: भाईयों ने बांधे हाथों में कलीरे, Parineeti Chopra ने किया Raghav Chadha को किस, सामने आया कपल की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी का अनसीन वीडियो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button