बरेली

Rs 2000 Note: आज से बदले जाएंगे दो हजार के नोट, भरना होगा फॉर्म, मौके पर ही करा सकेंगे KYC; जानें प्रक्रिया

Connect News 24

Rs 2000 Notes exchange will start in all banks of bareilly today

दो हजार के नोट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गाइडलाइन के मुताबिक मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। बरेली जिले में भी सभी बैंकों की 417 शाखाओं में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुव्यवस्थित तरीके से नोट बदले जाएं और ग्राहकों को असुविधा न हो, इसके लिए कई बैंक शाखाओं में अलग से काउंटर लगाए गए हैं। नोट बदलने से पहले ग्राहकों को फार्म भरकर जमा करना होगा। पूरी प्रक्रिया और हर दिन की स्थिति पर आरबीआई की नजर बनी रहेगी।

अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सुषमा के. ने अमर उजाला से बातचीत में ग्राहकों की समस्याओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने नोट बदलने से लेकर जमा करने तक की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया है। एलडीएम का कहना है कि ग्राहक प्रक्रिया को सामान्य तरीके से ही लें। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। इतने समय में आराम से नोट बदल सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button