मनोरंजन

रुबिना दिलैक की बहन ने यूट्यूब की कमाई से खरीदा अपने सपनों का आशियाना, फैंस को दिखाई घर की झलक

Connect News 24

Rubina Dilaik sister: आजकल ज्यादातर टीवी सेलेब्स से लेकर आम आदमी भी सोशल मीडिया पर व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. इसी के साथ उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी हो जाती हैं. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक ने भी यूट्यूब के जरिए करोड़ों का घर खरीदा हैं. जी हां ज्योतिका ने कुछ समय पहले ही यूट्यूब पर अपना चैनल शुरु किया था.

रुबिना दिलैक की बहन ने यूट्यूब की कमाई से खरीदा अपने सपनों का आशियाना

ज्योतिका दिलैक ने फैंस को अब अपडेट दी है कि यूट्यूब की कमाई से उन्होंने अपने सपनों का घर खरीद लिया है. अच्छा लगता है जब कम उम्र में बच्चे अपने मां -बाप का सिर गर्व से ऊंचा कर देते हैं. रुबीना की बहन ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. इतनी कम उम्र में करोड़ों का घर खरीदना आसान नहीं है. ज्योतिका ने व्लॉग के जरिए फैंस को इस घर का कोना-कोना दिखाया है. 

फैंस को दिखाई घर की झलक

रुबिना की बहन ज्योतिका ने नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें ज्योतिका ने बताया कि उनके घर के अंदर तीन रुम हैं. एक लिविंग रुम हैं, एक उनके पैरेंट्स का रुम है और तीसरा है उनका पर्सनल रुम…ज्योतिका बताती हैं कि उन्होंने अपने सास-ससुर का रुम खास तरीके से तैयार करवाया है. जहां पर खुली हवा भी आएगी और वह आराम से रह सकेंगे. 

 

इसके ज्योतिका ने अपना रुम दिखाया, जहां उन्होंने बताया कि अपना बेड खासतौर पर डिजाइन कराया है. उन्होंने अपने कमरे में काफी प्लान्ट्स भी लगाए हैं. क्योंकि उनको पेड-पौधे काफी पसंद है. ज्योतिका ने फैंस को वीडियो में खुद बताया है कि उनका ये सपनों का आशियाना उन्होंने यूट्यूब की कमाई से बनाया है. बता दें कि ज्योतिका और उनके हसबैंड अपने लॉयल फॉलोअर्स से अपनी हर बात शेयर करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Manisha Rani-Tony Kakkar: टोनी कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर मनीषा रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘आगे क्या होगा पता…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button