बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई शर्मनाक करतूत

बहू ने सास को पीटा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसका पता चलने पर उसका पति सन्न रह गया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा। गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को बताया। इस पर उसने घर में खुफिया कैमरा लगवा दिया। कैमरे में पत्नी की शर्मनाक करतूत कैद हो गई। पीड़ित सास की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तिलक कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी गुड़िया उनकी मां कमलेश देवी की पिटाई करती थी। रामपुर के मिलक निवासी पत्नी के मायके वाले उनकी मां पर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते हैं। कमलेश देवी ने सुशील को इस बारे में बताया तो उन्होंने घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए।
ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अरुण बनकर युवती को फंसाया, फिर चार साल तक की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया ये घिनौना काम



