मनोरंजन

फैमिली संग सलमान खान ने मनाई ईद, मां पर प्यार लुटाते दिखे भाईजान

Connect News 24

Salman Khan Eid Post: आज पूरे देश में धूमधाम से बकरी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) भी अपने फैंस को ईद की मुबारबाद दी है. ईद के मौके पर सलमान खान ने फैंस के साथ अपनी एक बेहद प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है. जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

ईद पर सलमान खान ने शेयर की फैमिली फोटो

सलमान खान ने ये फैमिली पिक्चर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें वो अपनी दोनों बहनें, भाई, मां और पिता सलीम खान के साथ कैमरे लिए पोज दे रहे हैं. तस्वीर में सलमान के मां-पापा, सोहेल और बहन सोफे पर बैठे हुए हैं. वहीं सलमान, अरबाज और अर्पिता सोफे के पीछे खड़े हुए हैं. फोटो में सलमान अपनी मां के गले लगाते हुए कैजुअल लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं.


कैप्शन में फैंस को दी ईद की बधाई

फैमिली की इस बेहतरीन फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा – “Eid-Ul-Adha मुबारक”. सलमान की इस पोस्ट पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी उन्हें कमेंट के जरिए ईद की बधाई दे रहे हैं. फोटो पर कमेंट करते हुए गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा – ‘ईद मुबारक सर..’ इसके अलावा बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले अब्दु रोजिक ने भी एक्टर की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा – ‘ईद मुबारक भाईजान..’

बहुत जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे. जिसमें शहनाज गिल ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. अब बहुत जल्द एक्टर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं.  इस फिल्म का एक्टर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें-

Bollywood Throwback: आमिर खान की इस हरकत की वजह से ऐश्वर्या ने कभी नहीं की उनके साथ कोई फिल्म, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button