मनोरंजन

सलमान खान ने चुकाए थे ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय के अस्पताल बिल, बोले – ‘वो रियल स्टार हैं’

Connect News 24

Rahul Roy On Salman Khan: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय (Rahul Roy) ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि वो जब ब्रेन स्ट्रोक के बाद 1.5 महीने तक अस्पताल में रहे थे तो उनका सारा बिल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने क्लीयर किए . आशिकी फेम एक्टर ने सलमान को इंडस्ट्री का जेम यानि रत्न भी कहा.

साल 2020 में राहुल रॉय को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

दरअसल साल 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. ये उस दौरान की बात है जब एक्टर ‘एलएसी – लिव द बैटल इन कारगिल’ की शूटिंग कर रहे थे. तब उन्हें तुरंत वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दिमाग और दिल की एंजियोग्राफी की गई. इसके बाद राहुल को मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था.


सलमान खान को लेकर ये बोलीं राहुल की बहन

राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि, “मैं सलमान को थैंक्यू कहना चाहती हूं क्योंकि जो भी बिल पेंडिंग वो सभी उन्होंने ही भरे थे. साथ ही ये भी बताया था कि सलमान ने राहुल को फोन किया था और पूछा था कि क्या वो कुछ मदद कर सकते हैं और उन्होंने सचमुच मदद की और अब सभी बिल भरे जा चुके हैं. “

राहुल की बहन ने सलमान को बताया रत्न

इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि, “ सलमान की सबसे खूबसूरत बात ये है कि उन्होंने इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा. ये बात मेरे दिल को छू गई. वो आदमी एक रत्न है. ये ही स्टार होना होता है,  सिर्फ कैमरे के सामने ही स्टार नहीं बनना होता, वहीं राहुल ने कहा कि, “सलमान के बारे में कई लोग बोलते हैं वो ऐसा है, वो वैसा है, लेकिन मेरे लिए वो एक अच्छे इंसान हैं.”

यह भी पढ़ें – 

Dipika Kakar Son Name: बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़ तो डिलीट किया व्लॉग

 

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button