मनोरंजन

सलमान खान की एक्स सोमी अली का फिर फूटा एक्टर पर गुस्सा, बताया घटिया, कैटरीना को लेकर कही ये बात

Connect News 24

Somy Ali Cryptic Note For Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर सुपरस्टार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के खिलाफ एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है. इस पोस्ट में सोमी अली ने सलमान और उनके पिता सलीम खान को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं. 

सोमी अली ने सलमान को लेकर किया चौंका देने वाला खुलासा
उन्होंने लिखा कि ‘सलमान खान तुमने मेरा सबकुछ छीन लिया. तुम अपने पिता के जैसे ही हो, जिन्होंने कई सालों तक तुम्हारी मां का शोषण किया और तुम सिर्फ देखते रहे. ये बेहद दुखद है. एक बेटे के तौर पर तुमने अपनी मां की मदद तक नहीं की और पिता को ही अपना आदर्श माना.’


कैटरीना को लेकर भी कही ये बात
इसके अलावा सोमी ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स के भी बारे में कहा है. उन्होंने लिखा कि ‘तुम अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स के साथ मारपीट करते थे. मुझे एक बार कैटरीना कैफ का भी फोन आया था. मैं ये सारी चीजें अपने ऑटोबायोग्राफी में लिखूंगी. इसके अलवा सोमी ने सलमान को अनपढ़ और जाहिल भी कहा है. सोमी आगे लिखती हैं कि ‘बुड्ढे आदमी तुम्हार समय अब खत्म होने वाला है. अल्लाह तुमसे नफरत करते हैं. तुमने 17 साल की बच्ची का सुकून छिना था.’

ज्यादा दिन तक नहीं चला था सलमान-सोमी का रिश्ता
यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी सोमी अली सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. बता दें कि एक समय में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली और सलमान खान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और वे दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं इतने सालों बाद भी सोमी अली इस ब्रेकअप से उभर नहीं पाई है और अब समय-समय पर वह सुपरस्टार पर आरोग लगाती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: Akhil Mishra Death: फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा का 58 साल की उम्र में निधन, हाईराइज बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button