मनोरंजन

दूसरे दिन लग सकता है सलमान ख़ान की ‘टाइगर 3’ को झटका, सेकेंड डे पर घटी कमाई

Connect News 24

Tiger 3 Box Office Advance Booking Day 2: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. हर तरफ बस टाइगर ही छाया हुआ है. भारी संख्या में लोग भाईजान की फिल्म देखने थिएटर्स में पहुंच रहे हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर को शुरू हो गई थी, दर्शकों ने पहले ही फिल्म के लिए खूब टिकट बुक किए थे. आज फिल्म रिलीज हो गई, जिसनें पहले दिन 40 करोड़ की ओपनिंग की. आइए जानते हैं फिल्म मंडे को कितना कलेक्शन कर सकती है. 

दूसरे दिन कितना एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन करेगी ‘टाइगर 3’?
अब फिल्म रिलीज होने के बाद मंडे की एडवांस बुकिंग का आकंड़ा भी सामने आ गया है. एन्फो टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दूसरे दिन का कलेक्शन लगभग आधा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मंडे को सिर्फ 25 करोड़ रुपये ही कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये सलमान की फिल्म के लिए भारी नुकसान साबित हो होगा.


रिलीज से पहले बिके थे इतने हजार टिकट
रिलीज से पहले फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर में 81 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं मुंबई में 1.57 करोड़ रुपये, पुणे में 41 लाख और बेंगलुरु में 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. टाइगर 3′ ने अपनी एडवांस बुकिंग के चौथे दिन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 22,000 एक्स्ट्रा टिकट बेचे थे जिसमें टोटल 122,000 टिकट खरीदें गए थे. 

फिल्म में शाहरुख और ऋतिक भी आए नजर 
बता दें कि, टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आए हैं. इसी के साथ फिल्म में शाहरुख खान ऋतिक रोशन का भी कैमियों रोल है. फिल्म में इतने धमाकेदार एक्टर्स को देख फैंस क्रेज दोगुना हो गया है. 

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली पर Salman Khan की ‘टाइगर 3’ ने की बंपर कमाई! जानें पहले दिन का कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button