मनोरंजन

बिग बॉस 17 में हो सकती है सलमान की इस एक्ट्रेस की एंट्री, दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की रह चुकी है

Connect News 24

Bigg Boss 17 Mamta Kulkarni: टीवी पर बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. साथ ही शो को लेकर रोजाना नई अपडेट सामने आ रही है. बिग बॉस के घर में जाने वाले कंटेस्टेंट को लेकर भी लगाकार खबर आ रही हैं. ऐसे में फैंस भी शो के कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

 


अब हाल ही में बिग बॉस के घर में जाने के लिए 90 की दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने इस शो के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया है. 

बिग बॉस 17 में हो सकती है सलमान की इस एक्ट्रेस की एंट्री

ममता कुलकर्णी उस दौर में काफी बोल्ड थीं और वह कई हिट फिल्में भी दे चुकी हैं. ममता सलमान खान और शाहरुख खान की हिट फिल्म करण अर्जुन का भी हिस्सा थीं. इसके अलावा ममता को छुपा रुस्तम, चाइना गेट, कभी तुम कभी हम, आशिक आवारा और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है.

 


दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है. लेकिन इस एक्ट्रेस का नाम गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ काफी जुड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक  ममता कुलकर्णी ने गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली थी और ये दोनों देश छोड़कर दुबई चले गए थे. ममता ड्रग्स तस्करी मामले में जेल भी जा चुकी हैं.

बिग बॉस 17 में जाने वाले कंटेस्टेंट की बात करें तो उनमें ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, कंवर ढिल्लन, एलिस कौशिक, करण सेम्बी, अंकिता लोकंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: प्यार में धोखा मिलने से लेकर कास्टिंग काउच का सामना करने तक, टीवी की इस फेमस बहू ने क्या कुछ नहीं झेला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button