मनोरंजन

संजय दत्त ने राखी पर दोनों बहनों प्रिया और नम्रता पर लुटाया प्यार, कहा-‘आप मेरी ताकत हो’

Connect News 24

Sanjay Dutt Post: रक्षाबंधन के त्योहार पर हर भाई अपनी बहन पर ढेर सारा प्यार लुटाता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहन के साथ फोटोज शेयर करते हैं. संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी अपनी दोनों बहनों के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने अपनी बहनों पर प्यार लुटाया है. रक्षाबंधन की फोटो शेयर करके संजय दत्त ने अपने दिल की बात कही है.

संजय दत्त जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वहीं उनकी दोनों बहनें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. संजय दत्त अक्सर बहनों के साथ या बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. फैंस को संजय की उनकी बहनों के साथ बॉन्डिंग बहुत पसंद आती है.

संजय दत्त ने किया पोस्ट
संजय दत्त ने दोनों बहनों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-मेरी प्यारी प्रिया और अंजू, इस रक्षाबंधन पर, मैं आप दोनों को उस गहरे प्यार और सम्मान की याद दिलाना चाहता हूं जो मेरे मन में आपके लिए है. जिस तरह आप मेरी ताकत के पिलर रहे हैं, मैं वादा करता हूं कि हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा, हमारे बंधन की रक्षा करेंगे और उसे संजोएंगे. हमारा रिश्ता बहन के प्यार की तरह पवित्र और अटूट बना रहे.’ आपको रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

फोटो में नम्रता रेड कलर के ट्रेडिशनल सूट में नजर आ रही हैं वहीं प्रिया ने प्रिंटिड सूट पहना हुआ है. वहीं संजय दत्त के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है. फैंस को उनकी ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म घुड़चड़ी में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह द वर्जिन ट्री में मौनी रॉय पलक तिवारी और सनी सिंह के साथ नजर आएंगे. मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर साथ में नजर आएगी. संजय दत्त और अरशद वारसी एक साथ फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं अनाउंस किया गया है.

ये भी पढ़ें: Indian Idol 14: ‘इंडियन आइडल 14’ में इस बार नहीं दिखेंगे नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, ये सिंगर्स करेंगे जजों को रिप्लेस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button