मनोरंजन

सुशांत सिंह को याद कर सारा ने लिखा भावुक पोस्ट, ‘मैं फिर ऐसा कभी मेहसूस नहीं करूंगी..’

Connect News 24

Sushant Singh Rajput Third Death Anniversary : दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए आज तीन साल हो चुके हैं. 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था. 

आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनके फैंस, दोस्त और परिवार वाले उन्हें याद कर रहे हैं. सुशांत की खास दोस्त और रूमर्ड गर्लफ्रेंड रहीं सारा अली ख़ान ने भी सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और ये दुआ की है एक्टर आज जहां भी हों वहां शाइन करें.

क्या है पोस्ट में…
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं जो एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ‘केदरनाथ’ की शूटिंग के दौरान की हैं. एक फोटो में सारा और सुशांत चौपर हेलिकॉप्टर में बैठे हुए हैं पीछे मुड़कर स्माइल कर रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में दोनों वादियों के बीच में बैठे हैं और अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.

फोटोज़ शेयर करते हुए सारा ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘केदारनाथ के लिए हमारी पहली यात्रा पर…अपने पहले शूट के रास्ते पर. मैं जानती हूं कि मैं फिर से ऐसा कभी मेहसूस नहीं करूंगी. पर मैं जानती हूं कि एक्शन, कट, सनराइज़, नदी, चांदनीरात,केदरनाथ और अल्लाह के बीच में तुम थे. सितारों के बीच में तुम हमेशा चमकते रहो. केदरनाथ से Andromeda (सबसे नज़दीकी गैलेक्सी का नाम) तक.’


आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद काफी विवाद हुआ था. मुंबई पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की थी तो इस के तार एनसीबी, ईडी, सीबीआई तक गए थे. एक्टर की डेथ के बाद उस समय उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को भी काफी ट्रोल किया था.इतना ही नहीं इस मामले में रिया और उनके भाई शौविक को जेल तक जाना पड़ा था. सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है.


ये भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने कभी लिप्स सर्जरी के लिए लगवाए थे इंजेक्शन, इस वजह से नहीं हुआ था असर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button