शाहजहाँपुर

Sawan 2023: शाहजहांपुर में आस्था का मुख्य केंद्र है बाबा विश्वनाथ मंदिर, सावन में उमड़ते हैं हजारों शिवभक्त

Connect News 24

Baba Vishwanath Temple is the main center of faith of Shiva devotees in Shahjahanpur

बाबा विश्वनाथ मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र माह सावन (श्रावण मास) की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। सावनभर भगवान शिव की विशेष आराधना का होती है। शिवभक्त मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। शाहजहांपुर जिले में ऐसे तमाम शिव मंदिर हैं, जो बड़ी महत्ता रखते हैं और दूर-दूर तक ख्याति प्राप्त हैं। इनमें से एक शहर के टाउनहाल में स्थित बाबा विश्वनाथ का मंदिर है, जो शिवभक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है। 

बाबा विश्वनाथ मंदिर की स्थापना के बाद से यहां रोजाना सैकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहती है। श्रावण मास में ही श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिर के विषय में इतिहासकार डॉ. एनसी मेहरोत्रा की पुस्तक शाहजहांपुर: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर शीर्षक से छपी पुस्तक में पूरी जानकारी मिलती है।                                                                                                                               

मंदिर का इतिहास

इतिहासकार डॉ. एनसी मेहरोत्रा के अनुसार साल 1953 में विशन चंद्र सेठ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बने थे। तब नगर पालिका कार्यालय के पास ही अमरूद का बाग था। इसी बाग में उन्होंने मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। मंदिर बनाने का शुरुआत में काफी विरोध हुआ था। बताया जाता है कि तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट के निरीक्षण से पहले ही बाग में एक पेड़ के नीचे कुछ पत्थर रखकर उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। बाद में सरदार दर्शन सिंह के घर से शिवलिंग के आकार का एक भारी पत्थर लाकर उसकी स्थापना कर दी गई और उसी की पूजा शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: नाथ नगरी में शिव मंदिरों में होगा भगवान भोलेनाथ का विशाल रुद्राभिषेक, जानिए तारीखें


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button