मनोरंजन

पार्क में टहलती सपना को देख फैंस को आई 90s की हीरोइनों की याद, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता दिल

Connect News 24

Haryanvi Queen Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने स्टेज शो और अपनी डांस वीडियो से यूं तो इंटरनेट के गलियारों पर तहलका मचाती नजर आती ही हैं साथ ही साथ एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज भी दर्शकों का दिल चुरा ले जाता है. यकीन नहीं होता तो आप उनकी लेटेस्ट वीडियो देख लीजिए जिसको देखने के बाद आपको 90s की हीरोइनों की याद आ जाएगी. सपना चौधरी इस वीडियो में पार्क में टहलती हुई नजर आ रही हैं साथ ही साथ जमीन पर पड़े फूलों से खेलती दिख रही हैं.

सपना चौधरी की वायरल वीडियो
लंबी सी चोटी बनाए नीले सूट में सपना चौधरी के चेहरे की रौनक खिली खिली दिखाई दे रही है. वीडियो में एक्ट्रेस को नो मेकअप लुक में देखा जा सकता है. न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाए उनका लुक काफी नैचुरल नजर आ रहा है. वीडियो में सपना चौधरी लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – प्यार अपना रहे सदा जवां.


पार्क में टहलती सपना ने गुनगुनाए लता मंगेशकर के गाने

सपना चौधरी की इस वीडियो पर उनके चाहने वाले प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. मात्र 1 से 2 घंटे में इस वीडियो को 17000 से भी ज्यादा दर्शकों ने लाइक का बटन दबाते हुए वायरल कर दिया है. कोई इस वीडियो को देखने के बाद सुपर सपना जी लिख रहा है तो कोई उन्हें ब्यूटी किंग का खिताब दे रहा है. सपना चौधरी यूं तो हर दफा देसी लिबास में नजर आती हैं लेकिन वेस्टर्न लुक में भी वह किसी अप्सरा से कम नहीं लगतीं.

फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाली सपना चौधरी ने अपने जीवन में खूब स्ट्रगल झेला है. आज सपना चौधरी करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं. लेकिन इस मेहनत की कमाई को पाने के लिए सपना ने दिन-रात एक किया है. आज वह देश विदेश में पहचानी जाती हैं. उनके स्टेज शो में जाने के लिए उनके चाहने वाले टिकटें ब्लैक में खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं.

 

यह भी पढ़ें-तुम बनोगी नागिन? सवाल पूछ कर Mahekk Chahal पर हंसते थे दोस्त, एक्ट्रेस ने किया रिवील


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button