बरेली

दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा…

Connect News 24

Five people including couple and two children died in a painful accident in Shahjahanpur

road accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हरदोई-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में दंपती और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत से सभी का दिल दहल गया। हादसे के बाद का नजारा देखकर दिलावरपुर गांव के लोग कांप गए। सड़क पर बिखरी लाशें, बहता खून, मासूमों के शव देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

हाईवे पर स्थित लक्ष्य छाबा के मालिक अवधेश कुमार वर्मा की नींद करीब साढ़े चार बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर टूटी। वह ढाबे के बाहर निकले। उन्हें लगा कि कोई बच्चे को छोड़ गया होगा। अंधेरे में बाहर निकले और मौके पर पहुंचे। हादसा स्थल पर दो बच्चे, पुरुष व दो महिलाएं खून से लथपथ पड़ीं थीं। वहीं पास में आराध्या रो रही थी। पांच शवों को देखकर वह कांप गए। कुछ देर के लिए सदमे में आ गए। मुंह से आवाज नहीं निकली।

अवधेश के मुताबिक, खुद को संभालने के बाद सबसे पहले बच्ची आराध्या को गोद में लेकर शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद सेहरामऊ दक्षिणी थाने पर फोन लगाकर मामले की जानकारी दी। वहां से डॉयल 112 को सूचना देने के लिए कहा गया। उन्होंने कॉल की तो फोन लग नहीं लगा। इस बीच गांव के रामसागर वर्मा भी आ गए। 

उनके फोन से डॉयल 112 को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद एंबुलेंस भी आ गई। शवों को तुरंत मॉर्च्युरी पर भिजवाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसके चलते हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह रास्ते को साफ कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button