मनोरंजन

मुंबई की बारिश देख खुद को रोक नहीं पाई दीया और बाती फेम एक्ट्रेस, सड़क पर करने लगीं डांस

Connect News 24

Dipika Singh Rain Dance: टीवी शो दीया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. इन दिनों वो मुंबई की बारिश का मजा ले रही हैं. उन्होंने बारिश एंजॉय करते हुए कई फोटोज शेयर किए. साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो बारिश में सड़क पर डांस करती दिख रही हैं. वो शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है के गाने चक धूम धूम पर डांस कर रही हैं.

मुंबई की बारिश के दीपिका ने लिए मजे 

दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- जब बारिश हो रही हो तो मैं खुद को कैसे रोक सकती हूं. भारी बारिश के कारण मैं म्यूजिक सुन नहीं पा रही थी, लेकिन मुझे ये सॉन्ग बहुत पसंद है. तो जैसे तैसे मैंने स्टेप्स साउंड के साथ मैच किए. मैंने इसे बहुत एंजॉय किया. #mumbai #monsoonseason. इस वीडियो में दीपिका को डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट पहने देखा जाता है. उन्होंने नंगे पैर सड़क पर जमकर डांस किया.





फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

दीपिका के इस डांस वीडियो को देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा आपको डांस करना नहीं आता है. तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप इस तरह का डांस क्यों कर रही हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनके शो दीया और बाती के उनके कैरेक्टर आईपीएस संध्या राठी का हवाला देते हुए कहा कि ये अच्छा नहीं लग रहा है. एक यूजर ने तो लिखा- भाभो आती होगी अभी रुक. इसी तरह के कमेंट्स इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.

बता दें कि दीया और बाती में भाभो, संध्या की सास थी. जो कि काफी स्ट्रिक्ट और पुरानें ख्यालों वाली महिला थी.

 

ये भी पढ़ें- बेटी को छोड़कर काम पर गईं Charu Asopa तो छलक पड़े आंसू, राजीव से मांगनी पड़ी ये मदद, फिर हुआ ये


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button