शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान के महंगे क्लोदिंग ब्रांड पर दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- मुझे भी सस्ती
Shah Rukh Khan On Aryan Khan Clothing Brand: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर्दे पर तो गर्दा उड़ाते ही हैं, उनके बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. शाहरुख के बेटे आर्यन खान कुछ दिन पहले अपने क्लोदिंग ब्रांड को लेकर काफी सुर्खियों में थे. आर्यन ने एक क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया, जिसकी कीमत जानकर सभी के होश उड़ गए. अब शाहरुख खान ने बेटे के महंगे क्लोदिंग ब्रांड पर रिएक्शन दिया है.
बेटे के क्लोदिंग ब्रांड पर बोले शाहरुख
शाहरुख खान समय-समय पर अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करते रहते हैं. हैशटैग आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख खान से एक यूजर ने आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड से जुड़ी गुजारिश की. यूजर ने कहा, “ये D’YAVOL X जैकेट थोड़ा सा 1000-2000 वाले भी बना दो… वो वाले खरीदने में तो घर चला जाएगा.” इस पर किंग खान ने जवाब में कहा, “ये D’YAVOL X वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे हैं. कुछ करता हूं! #Jawan.”
Yeh D’Yavol X wale log mujhe bhi sasti nahi bech rahe….kuch karta hoon..!! #Jawan https://t.co/PLW9WUd6mg
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 6, 2023
सुपर एक्सपेंसिव है आर्यन का क्लोदिंग ब्रांड
बता दें कि आर्यन खान का D’YAVOL X नाम का क्लोदिंग ब्रांड बहुत ज्यादा महंगा है. एक-एक जैकेट की कीमत लाखों और टी-शर्ट्स की कीमत हजारों में है. ऐसे में आर्यन खान के ब्रांड के कपड़े कोई आम आदमी के खरीदने के बस में नहीं है. इसके बावजूद एक दिन में ही आर्यन खान के ब्रांड के सारे कपड़े बिक गए थे. सुपर एक्सपेंसिव ब्रांड की वजह से आर्यन और शाहरुख खान को ट्रोलिंग भी सहनी पड़ती थी.
आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए ‘जवान’ (Jawan) एक्टर शाहरुख ने एड शूट किया था. पिता-बेटे को पहली बार एक साथ देखकर उनके चाहने वाले खुशी से उछल पड़े थे. दिलचस्प बात ये थी कि आर्यन ने खुद अपने पिता को एड के लिए डायरेक्ट किया था.
यह भी पढ़ें- Jawan की पुरानी रिलीज डेट पर Sara-Vicky की मूवी का कब्जा, SRK से डरे ‘फुकरे 3’ के मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला