मनोरंजन

करीना कपूर संग लिपलॉक की तस्वीरों पर शाहिद कपूर ने किया रिएक्ट, कहा- मैं बर्बाद हो गया था

Connect News 24

Shahid Kapoor On His Kiss With Kareena Kapoor: शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जब एक-दूसरे को डेट करते थे, तब उनकी किसिंग फोटो एक बार वायरल हो गई थी. यह बात साल 2004 की है और उस समय सोशल मीडिया न होने के बावजूद इस बात की काफी चर्चा होने लगी थी. उस समय शाहिद ने कहा था कि उस तस्वीर में वो नहीं हैं. हालांकि सालों बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अलग तरीके से रिएक्ट किया है.

मैं बर्बाद हो गया था

मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ”मैं उस समय बर्बाद हो गया था. मैं 24 साल का था और मुझे लगा कि मेरी प्राइवेसी मुझसे छिन गई है. मुझे उस समय कुछ समझ ही नहीं आ रहा था. मुझे लग रहा था कि यह क्या हो गया, यह सब क्या चल रहा है. इससे आप पर असर पड़ता है. उस उम्र में आपको अपनी फीलिंग्स का पता नहीं होता. आप जिस लड़की के साथ डेट कर रहे हो, उसके साथ कैसे रहना है. यह सब बातें उस समय पता नहीं होती है. उन्हीं सब के बीच यह सब हो जाता है…”

उन्होंने आगे कहा- ”अब पता होता है कि अब क्या होने वाला है. उस समय अचानक होने वाली चीजों से हम डर जाते थे. अब तो शादी हो गई है, बच्चे हो गए हैं. अब लोगों को मेरे में इन बातों को लेकर दिलचस्पी नहीं है. अब वह दूसरे 24 साल के एक्टर्स पर फोकस करेंगे.”


शाहिद-मीरा की शादी

शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी. इस शादी में दोनों परिवार के करीबी ही शामिल हुए थे. शाहिद मीरा की शादी की दो सेरेमनी हुई थी. एक फेरा हुआ था और दूसरा आनंद कराज हुआ था. इसके बाद दो रिसेप्शन हुए थे. शादी और एक रिसेप्शन दिल्ली में और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में हुआ था. इसके बाद शाहिद, मिशा और ज़ैन के पिता बने.

शाहिद का वर्क फ्रंट

शाहिद हाल ही में राज और डीके की थ्रिलर सीरीज फर्जी में नजर आए थे. इसमें उनके साथ विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी थीं.हाल ही में जियो सिनेमा पर उनकी एक फिल्म ब्लडी डैडी रिलीज हुई है. इसके अलावा वह एक फिल्म में शाहिद कपूर के साथ भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 

बेटे ‘जेहान’ के जन्म के 10 दिन बाद ही Gauahar Khan ने कैसे घटा लिया था 10 किलो वजन? एक्ट्रेस ने अब खोला राज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button