शाहजहाँपुर

Shahjahanpur Accident: 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार चालक पर हत्या का मुकदमा, बिहार की सोनम के नाम है कंटेनर

Connect News 24

Murder case against the driver responsible for the death of 12 people in the accident

कंटेनर की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जलालाबाद के बझेड़ा मोड़ के पास से चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कंटेनर को हादसे के बाद कब्जे में ले लिया गया था। 

गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

जलालाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये सभी लोग ऑटो में सवार थे। गंगा स्नान करने पांचाल घाट जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा था। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं।

  

सोनम के नाम पर है कंटेनर 

इस भीषण सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कंटेनर के अभिलेख चेक किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि कंटेनर मालिक के तौर पर सोनम का नाम दर्ज है। वह रेवां रोड भगवानपुर मुजफ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली हैं। 31 मई 2024 तक कंटेनर की फिटनेस है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button