Shahjahanpur : 75 साल की बुजुर्ग महिला को सिपाही ने मारा थप्पड़, एसपी ने दिए जांच के आदेश

महिला सिपाही ने वृद्धा को मारा थप्पड़
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के उदयपुर कटैया में मकान खाली कराने गई पुलिस अपनी मर्यादा भूल गई। इंस्पेक्टर के सामने 75 साल की महिला को महिला सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने जांच शुरू करा दी है।
उदयपुर कटैया निवासी बब्बन के भाई का एक साल पहले इंतकाल हो गया था। वह अपनी सास को रहने के लिए जगह दे गए थे। उसकी मौत के बाद उसका भाई बब्बन जगह को खाली कराना चाहता था। सोमवार को विवाद होने पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों की बातचीत सुनी।
ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार