Shahjahanpur: डेंगू से सीआरपीएफ के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। परौर के कुबेरपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान रामकुमार (37) की डेंगू के कारण मौत हो गई। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के पुत्र रामकुमार मेरठ की सीआरपीएफ की बटालियन में तैनात थे। छह दिन पहले उन्हें बुखार आया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई
राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने नम आंखों से चिता को मुखाग्नि दी। परिजन के अनुसार, सीआरपीएफ में भर्ती के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2009 में जम्मू में हुई। रामकुमार की शादी वर्ष 2007 में जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा में हुई थी। उनके अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोग जुटे।