शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: शराब के नशे में धुत दोस्त ने युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Connect News 24

Young man shot by drunk friend in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी युवक प्रद्युन द्विवेदी को रविवार देर रात दोस्त ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

  

प्रद्युम् द्विवेदी रविवार की रात लगभग 11:00 बजे घर जा रहा था। तभी आरबीएम इंटर कॉलेज के पास मौजमपुर निवासी प्रशांत से शराब के नशे में विवाद हो गया। आरोप है कि प्रशांत ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार को बिरिया बाबा के मेले में प्रद्युम्न का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button