Budaun News: नौ विकेट से जीती बदायूं डिस्ट्रिक्ट की टीम

विजेता बदायूं डिस्ट्रिक्ट की टीम ट्रॉफी के साथ।स्रोत-स्वयं
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे तीन दिवसीय टेस्ट मैच का रविवार को समापन हो गया। इसमें बदायूं डिस्ट्रिक्ट की टीम नौ विकेट से विजयी रही। रविवार को टॉस जीतकर बदायूं डिस्ट्रिक्ट की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलू फाइटर की टीम ने दूसरी पारी में 114 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बदायूं डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। बदायूं डिस्ट्रिक्ट के कप्तान यथार्थ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लेकर 12 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। दूसरी पारी में प्रतीक सक्सेना और प्रिंस यादव ने 98 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की और अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द मैच हर्षित धर्मवीर और बेस्ट बॉलर ध्वनित भारद्वाज को घोषित किया गया।