बदायूं

Budaun News: अंधेरे में डूबे मेला ककोड़ा का आगाज, मुख्य स्नान पर्व आज

Connect News 24

Fair Kakoda begins immersed in darkness, main bathing festival today

मेला ककोड़ा का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा । संवाद

कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में जिम्मेदार अब तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। पूरा मेला क्षेत्र अंधेरे में डुबा है। दुकानदार और कल्पवासी अपने संसाधनों से रोशनी कर रहे हैं। रविवार को केंद्रीय राज्यमंंत्री बीएल वर्मा और भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले मां गंगा की आरती की गई। पुलिस-प्रशासन की तैयारियों के बीच मुख्य स्नान सोमवार को होगा। मेले में पहुंचे अतिथियों का बच्चों ने बैंडबाजों के साथ स्वागत किया।

रविवार को दोपहर ढाई बजे मेले का उद्घाटन होना था, लेकिन अतिथि करीब डेढ़ घंटा देरी से मेले में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। मेले का उद्घाटन करने के बाद सभी ने तट पर पहुंचकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मेला एकता का प्रतीक है। इसमें भिन्न विचारधाराओं के लोग एकत्र होते हैं और साथ रहते हैं। मुख्य अतिथि वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्काउट कैंप में जाकर स्काउट-गाइड की सलामी ली। प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वन विभाग, दुग्ध विभाग आदि की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी।

गंगा महाआरती से बना भक्ति का माहौल

गंगा महासभा के तत्वावधान में रविवार की शाम सात बजे गंगा महाआरती की गई। इसमें विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ आरती कर माहौल को भक्तिमय बना दिय। इसमें भक्तों ने शामिल होकर पुण्य कमाया। इस दौरान गंगा महासभा के अध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, धीरज सक्सेना आदि मौजूद रहे। मेला ककोड़ा में लोग मनौतियां भी मांगते हैं, साथ ही पूरा होने पर गंगा मैया पर चढ़ावा चढ़ाते हैं। ऐसे में गंगा मइया के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना की और मनौती पूरी होने पर तमाम भक्तों ने गंगा मैया को धोती पहनाई।

जमकर बिका लकड़ी का सामान

गंगा की कटरी में लगने वाला यह मेला ग्रामीणों को बहुत राहत पहुंचाता है। मेले में आए लोगों ने जमकर लकड़ी से बना सामान खरीदा। साथ ही ढोलक, बक्सों की खूब बिक्री हुई। इसके साथ ही मेले में खजला और जलेबी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। मुराद पूरी होने पर गंगा तट पर भगत बजवाने की पुरानी परंपरा है। हालांकि अब भगत बजाने और बजवाने वालों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मेला ककोड़ा में यह परंपरा आज भी कायम है।

नौका विहार का भी लिया आनंद

गंगा के तट पर लगे इस मेले में श्रद्धालुओं ने बच्चों के साथ नौका विहार का भी पूरा लुत्फ उठाया। तमाम लोगों ने नदी के उस पार जाकर स्नान किया। बच्चों ने क्रिकेट भी खेला। इसके अलावा युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गाें ने पंतगबाजी का लुत्फ उठाया।

मेला परिसर में पसरा अंधेरा, श्रद्धालुओं को दिक्कत

मेले में जेनरेटर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसका खमियाजा श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक को उठाना पड़ रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे की वजह से रास्तों तक का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। ऐसे कई जगहों पर लोग रास्ता भटक गए। इसके साथ ही मेले में मुख्य बाजार, मीना बाजार में लोगों को खरीदारी करने में दिक्कत आई। दुकानदारों को अंधेरे में सामान चोरी होने का डर सता रहा है। मेला कोतवाली, अस्पताल, फायर ब्रिगेड आदि के कैंप में भी अंधेरा पसरा रहा।

ज्योतिर्लिंगम मेले का भी हुआ उद्घाटन

बदायूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मेला ककोड़ा में द्वादश ज्योतिर्लिंगम मेला स्काउट गाइड कैंप के पास लगाया गया है। मेले में भगवान शिव के 12 स्वरूपों सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वरम, नागेश्वर, विश्वनाथ, त्रंयबकेश्वर, केदारनाथ व गिरनेश्वर की झांकी तैयार की गई हैं। मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से बदायूं सेवा केंद्र की प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। इस अवसर पर अरुण, रीना, उषा, गुंजन, रूबी, हिमानी, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button