बदायूं

Budaun News: यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आईं 25 आपत्तियां

Connect News 24

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगी हैं। अभी तक 25 आपत्तियां आ चुकी हैं। सोमवार शाम तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इन पर निर्णय लिया जाएगा।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर माध्यम शिक्षा परिषद बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने 64166 परीक्षार्थियों के लिए 98 केंद्रों की सूची जारी की है। बोर्ड ने 27 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। रविवार तक 25 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी, कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज बुटला उझानी समेत अन्य कॉलेजों ने केंद्र बनाने पर आपत्ति की है।

इन कॉलेजों ने दूरी अधिक होने और क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन करने पर आपत्ति जताते हुए प्रत्यावेदन दिया है। डीआइओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि आपत्तियों को अंतिम निर्णय के लिए जिला कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। वहां से निस्तारण के उपरांत बोर्ड को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button