Shahjahanpur: पुलिस के कार्रवाई न करने पर भड़के किन्नरों ने हाईवे पर लगाया जाम, जमकर किया हंगामा

Shahjahanpur News
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर किन्नरों ने कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। आधे घंटे के बाद किसी तरह पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।
खुदागंज निवासी पिंटू के पिता कई महीने से लापता हो गए थे। पिंटू भी दूसरे जिले में काम कर रहा था। वह लौट कर आया तो उसे पूरी जानकारी हुई। इस बीच पिंटू ने अपनी जमीन पर फसल को काटने का प्रयास किया तो गांव के ही युवक ने उसे मना कर दिया। इस बीच पिंटू को जानकारी हुई कि उसकी जमीन का युवक ने अपने नाम पर बैनामा करा लिया है।
आरोप है कि युवक ने उनके पिता से फर्जीवाड़ा कर हस्ताक्षर करा लिए और उनकी हत्या कर दी। पीड़ित ने सीओ से लेकर तहसील तक चक्कर लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पिंटू के समर्थन में किन्नरों ने हाईवे पर दोपहर साढ़े 12 बजे जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ। कुछ किन्नर ने कपड़े भी उतार दिए। सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने आश्वासन देकर शांत किया।