शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने घर पर उतरवाया मिड डे मील का राशन, जांच के बाद बीएसए ने किया निलंबित

Connect News 24

BSA suspended the headmistress in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने मिड डे मील का राशन अपने घर पर उतरवाया। मामले में जांच के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के बाद भी जिला मुख्यालय पर सूचना नहीं देने के आरोप में बीईओ का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कंपोजिट विद्यालय कन्या खुटार की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका साबिरा बानो के घर मिड डे मील का राशन ठेली से उतारा जाता दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए रणवीर सिंह ने मध्याह्न योजना के जिला समन्वयक को जांच का आदेश दिया गया था। 

जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि साबिरा बानो का घर स्कूल से सटा हुआ है। स्कूल के सेवक महेश प्रसाद ने जांच अधिकारी को बताया कि उन्होंने 17 अगस्त को कोटेदार से पांच क्विंटल गेहूं और 11 क्विंटल चावल प्राप्त किए थे। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में राशन साबिरा बानो के घर के अंदर ले जाया जाता दिख रहा है।

प्रधानाध्यापिका ने दी थी ये दलील 

साबिरा बानो ने अपने बयान में बताया था कि स्कूल भवन की छत टपकने के कारण उन्होंने राशन अपने घर उतरवाया था। शिक्षक के घर राशन रखने का कोई नियम नहीं है। इसके अलावा स्कूल में 16 कमरे हैं। राशन को किसी अन्य कमरे में रखा जा सकता था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button