Budaun News: चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी को पहला स्थान

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में छात्रा को सम्मानित करती प्राचार्य डॉ० गार्गी बुलबुल।स्रोत-सस्
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र परिषद के तत्वावधान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। असिस्टेंट प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि आप सतत प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें खुशी उपाध्याय को प्रथम, ख़ुशी पटेल को द्वितीय, पूजा को तृतीय स्थान मिला।
इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में लवी पटेल प्रथम, खुशी उपाध्याय द्वितीय, अदिति पटेल तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में सीते प्रथम, अदिति पटेल द्वितीय, लवी तृतीय रहीं। इस दौरान डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. उमा सिंह, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. इति अधिकारी मौजूद रहीं।