Shahjahanpur: पांच दिन से लापता नाबालिग लड़की बरामद, बहला-फुसलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक

एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल
– फोटो : ANI
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने पांचवें दिन बरामद कर लिया है। किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने 28 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन को कॉलोनी निवासी गैर समुदाय का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लंबू उर्फ फहीम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना चौक कोतवाली खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
बृहस्पतिवार को सुबह अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कांट रोड पर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी किशोरी को गैर जनपद ले जाने की फिराक में था। पुलिस को देखकर फरार हो गया। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

