शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: इंदिरानगर में मिले वायरल के 104 रोगी, शिविर लगाकर बांटी दवा

Connect News 24

104 viral patients found in Indiranagar, medicine distributed by setting up camp

इंदिरानगर कॉलोनी में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं

शाहजहांपुर। वायरल के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर इंदिरानगर कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 300 से अधिक मरीजों की जांच हुई और उन्हें दवा और सलाह दी गई। इस दौरान करीब 104 बुखार के मरीज मिले।

शिविर जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव सचिन शुक्ला की देखरेख में लगा। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटिया टोला की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। हर्षित वाजपेयी, नंदकिशोर वर्मा, अंशुल अग्निहोत्री, शुभम शुक्ला, अंबिका प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button