पीलीभीत

यूपी: गांव में आरएसएस की शाखा का विरोध, स्वयंसेवक को पीटा, बसपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका ध्वज

Connect News 24

BSP workers beat up RSS worker and uprooted the flag in Pilibhit

थाने में खड़े संघ कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव रंपुरामिश्र स्थित देवस्थान पर चल रही शाखा का विरोध करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के संग शनिवार देर रात मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां संघ के ध्वज को उखाड़ फेंका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ सिटी प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संघ कार्यकर्ता की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरौरा के रहने वाले देवेश पुत्र छेदालाल रंपुरा मिश्र स्थित देवस्थान पर संघ की शाखा लगाते हैं। शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे शाखा लगाने के दौरान बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र गौतम व सर्वेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों मौके पर पहुंचकर शाखा को बंद कराने का प्रयास करने लगे। जब स्वयंसेवकों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। 

संघ का ध्वज फेंका

आरोप है कि नागेंद्र व सर्वेश के साथ आए लोगों ने संघ का ध्वज उखाड़ फेंका। इसके बाद मामला गरमा गया। देखते ही देखते वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष जहानाबाद कोतवाली पहुंच गए। जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने व उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। 

ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button