Shahjahanpur News: 11 दिन और मिलेगी बिल में ब्याज पर छूट, फिर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:36 AM IST
शाहजहांपुर। बिजली निगम की एक मुश्त समाधान योजना का लाभ 11 दिन और मिलेगा। 31 दिसंबर को योजना समाप्त हो जाएगी। ऐसे में चोरी और आरसी के मामलों में अंतिम चरण में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
एसई जेपी वर्मा ने बताया कि अभी तक 47 हजार लोगों ने पंजीकरण कराते हुए 56 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया है। अब योजना का विस्तार नहीं होगा। अंतिम तिथि तक किसानों के नलकूप के मामले भी निस्तारित किए जाएंगे। उन्हें भी वे योजना का लाभ लेते हुए व्यवस्थित कर लें। अप्रैल 2023 के बाद किसी भी किसान से उसके निजी नलकूप का बिजली का बिल नहीं लिया जाएगा। एसई जेपी वर्मा के अनुसार, 31 मार्च तक निजी नलकूप का बिल ले रहे हैं। उसके बाद का बिल नहीं लेंगे। जिले में करीब 28 हजार निजी नलकूप के कनेक्शन हैं।