Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा 12 बेड का आईसीयू वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:22 AM IST
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को राहत देने के लिए 12 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। दो माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद मशीनें आदि लगाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अस्पताल में पहले से 14 बेड की आईसीयू यूनिट का संचालन हो रहा है जहां पर गंभीर मरीजों का उपचार किया जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण आईसीयू के बेड की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में मरीजों को रेफर करना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल में लाभ देने के उद्देश्य से दूसरी मंजिल पर वार्ड में 12 बेड की आईसीयू यूनिट का खाका तैयार किया था। इसका सिविल कार्य होने में 19 लाख रुपये की लागत आएगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नई आईसीयू यूनिट में बच्चों को भर्ती करने की सुविधा भी रहेगी।