पीलीभीत

Pilibhit News: पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी ज्योति देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2014 में उनकी शादी रंजीत कुमार से हुई थी। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। कुछ दिनों के बाद ससुराल के पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। दहेज के लिए प्रताड़ित भी करते रहे। आरोप है कि ज्योति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश भी की गई। तबीयत अधिक खराब होने पर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 अक्तूबर को शाम सात बजे उनके पति एवं ससुराल के पक्ष के लोगों ने मारा पीटा। जिससे सिर में हाथ में चोटें आईं और घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर रंजीत कुमार, सालिक राम, रेशमा देवी, संतोष कुमार और वीरेंद्र कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button