Shahjahanpur News: 12 हजार करोड़ से सुधर जाएगी श्रमिकों की स्थिति

निगोही में भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि वि
शाहजहांपुर। निगोही में भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और निगोही ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों की मांगों को मान लिया है। श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए 12 हजार करोड़ रुपये मालगोदाम के लिए प्रदान किए हैं। बोले कि संगठन द्वारा मालगोदाम में काम करने वाले श्रमिकों के अधिकार के लिए 1998 से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उसी का यह परिणाम है कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने संगठन की सभी मांगों को मान लिया है। इन मांगों को धरातल पर लागू करने के लिए सभी श्रमिक संगठन का क्यूआर कार्ड और श्रम कार्ड दोनों आपस में लिंक होना जरूरी है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, अवध किशोर दास, गजेंद्र पाल, अमित कुमार, रविशंकर दिवाकर, राजू लोधी, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार शर्मा, बूटा सिंह, प्रमोद कुमार, पारस सिंह, संजीव कुमार, रानी वर्मा आदि मौजूद रहे।